बेगूसराय: बेगूसराय जिला के मध्य विद्यालय बीहट के परिसर मे 35 दिन के लिए नाट्य कार्यशाला की हुई शुरुआत
नाट्य कार्यशाला उद्घाटन के दौरान बचपन बचाओ अभियान के पोस्टर का भी लोकार्पण अतिथियों ने किया। बाल रंगमंच के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि 35 दिनों तक चलने वाले नाट्य कार्यशाला से बच्चों को रंगकर्म के विभिन्न आयामों को सीखने का अवसर मिलेगा। बाल रंगमंच और लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले बचपन बचाओ अभिनय की शुरुआत की गई है।