रायबरेली: उमरी के पास पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने कॉलेज जा रही 2 बहनों को लाठी-डंडों से पीटा, 2 घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
जगतपुर थानाक्षेत्र के,उमरी गांव के पास,गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते,दबंगों कॉलेज जा रही दो सगी बहनों को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया है।जिसमें दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई,जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर ले जाएगा,जहा एक की हालत गंभीर देखते हुए,जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।