रायबरेली: दरियापुर स्थित जिला सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव, 12 निर्देशक करेंगे मतदान
भदोखर थानाक्षेत्र के,दरियापुर स्थित एम्स के सामने बने, जिला सहकारी गन्ना समिति संस्थान में,गुरुवार को सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है।जिसमें गन्ना समिति के 12 क्षेत्रीय निर्देशक मतदान करेंगे।जिसको लेकर जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है।भाजपा ने कार्यकर्ता,रवि चौधरी को अपना प्रस्तावित प्रत्याशी घोषित किया है।