शिकोहाबाद: आदतन अपराधी गुड्डा उर्फ शिवम को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया, नगला खंगर पुलिस ने सीमा से बाहर छोड़ा
नगला खंगर पुलिस ने क्षेत्र में भय का पर्याय बने आदतन अपराधी गुड्डा उर्फ शिवम पुत्र करतार सिंह को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। गुड्डा के खिलाफ मारपीट, अवैध शस्त्र और आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जनपद की सीमा से बाहर छोड़ दिया है।