रेवदर: रेवदर के मंडार कांटला हाईवे पर टला बड़ा हादसा, डंपर की चपेट में आकर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, दंपती व बच्चा बाल-बाल बचे
रेवदर के मंडारबस स्टैंड से तीन रास्ता क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बाइक सवार परिवार सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक एक डंपर सामने आ गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक पास खड़ी पिकअप से टकराकर नीचे जा घुसी। गनीमत रही कि पिकअप खड़ी थी, नहीं तो डंपर बाइक सवारों को कुचल देता।हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। मौके पर भीड़ जमा हुई