छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में श्रद्धा और आस्था का एक नया केंद्र बनने जा रहा है। पाररास बायपास, बालोद में श्री खाटू श्याम जी के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ 29 जनवरी 2026, गुरुवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन समारोह द्वारा किया जाएगा। यह पावन आयोजन स्वर्गीय श्रीमती बिंजबाई साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा, श्रद्धालु, समाजसेवी और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।