सैंज: सैंज के सतेश-एक और दो के लोगों को आपदा के नौ महीने बाद भी नहीं मिली राहत
घर-जमीन छोड़ महफूज जगह कमरे ढूंढ रहे ग्रामीण
Sainj, Kullu | Apr 15, 2024 आपदा के नौ महीने बीत जाने के बाद अब सैंज के सतेश एक और दो के ग्रामीणों ने सुरक्षित जगह की और पलायन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रसाशन उनकी नही सुन रहा है। आपदा के इतने समय बाद भी नदी पार करने के लिए फुट ब्रिज भी नही लगाया गया है। और ना ही नदी की ड्रेजिंग की जा रही है। ग्रामीण अब मजबूरन घर जमीन छोड़ सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।