छुट्टी मनाने को सैलानियों का पहाड़ों की ओर पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी हजारों सैलानी नैनीताल शहर समेत स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल और केव गार्डन पहुंचे। नैनीझील में नौकायन करने के लिए कतारें लगीं रहीं। मालरोड में भी पैदल चलने वालों की अच्छी खासी संख्या दिखी।