बड़ा मलेहरा: परा में फूड फॉरेस्ट में तहसीलदार ने वृक्षारोपण कर सभी को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
बड़ामलहरा तहसीलदार आलोक जैन ने बताया कि शासन द्वारा अधिक से अधिक फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है। क्षेत्र में प्रशासन द्वारा एक नई शुरुआत की गई है जिसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ प्रशासन के साथ क्षेत्रीय जनता से जुड़ा है। अतः क्षेत्रवासियों से प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर इसके रखरखाव में विशेष सहयोग करने की बात भी कही है और वृक्षारोपण किया है।