जगाधरी: अपनी मांगों को लेकर आढती एसोशिएशन के पदाधिकारी ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए एडीसी को दिया ज्ञापन
आढती एसोशिएशन के प्रधान शिव कुमार ने बताया कि वह पिछले 5 दिन से रादौर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आज लघु सचिवालय पर पहुंचकर उन्होंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एडीसी को दिया। जिसमें उन्होंने अपनी आढ़त को बढ़ाने की बात कही जिसको लेकर सरकार से बात भी हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार नहीं मानी तो वो बड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।