जगाधरी: तिगरा गांव में घर में घुसकर भाभी से मारपीट करने के बारे में दी शिकायत तो देवर पर मामला दर्ज
तिगरा गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके देवर ने उसके घर में घुसकर उससे मारपीट की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी। जब उसने शोर मचाया तो मौके से भाग खड़ा हुआ जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है।