जहानाबाद: जिले के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को फिर से झेलना पड़ा विरोध, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल
जहानाबाद में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी हैं और उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि गांव के सभी ग्रामीण एक साथ सांसद के खिलाफ में नारे लगा रहे हैं ।