लोदीपुर में रविवार दोपहर 12 बजे 3 किसानों के खलिहान में भीषण आग लग गई। घटना में मांझियावा पंचायत के पूर्व सरपंच महेंद्र रजक, रमेश प्रजापत, मोहन प्रजापत के खलिहान में रखा हुआ करीब 9 बीघा खेत का धान का बोझा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पीड़ित किसान मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझा।