मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और BJP के बागी नेता मनोज श्रीवास्तव के बीच बंद कमरे में 45 मिनट हुई बात
लालडिग्गी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भाजपा के बागी नेता मनोज श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में 45 मिनट तक बात हुई। कुछ दिनों पूर्व अपना दल कमेरावादी की कृष्णा पटेल व पल्लवी पटेल भी मनोज श्रीवास्तव से मिलने पहुंची थीं। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि उनका दरवाजा सबके लिए खुला है।