आरा: धनुपरा के समीप बीच सड़क पर अचानक ऑटो आने से बाइक की हुई टक्कर,दो दोस्त हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 27, 2024 ऑटो और बाइक के टक्कर में दो दोस्त जख्मी हो गए है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा के समीप हुई है। जख्मी दोनो दोस्त अबरपूल मोहल्ले के निवासी ताज और मुन्ना है। जख्मी ने बताया कि बाइक से आ रहे थे अचानक बीच सड़क में ऑटो आ गई जिससे बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई।