नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली के पास बुधवार की शाम करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से सगे दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया है। मृतक दुबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी गोधन चौधरी के दोनों सगे पुत्र है।