हनुमानगढ़: मक्कासर के पास तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर घायल, ड्राइवर फरार
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मक्कासर में एक तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। मौका पाकर लोक परिवहन बस ड्राइवर फरार होने में कामयाब हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल पिता पुत्रों को इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया।