हरदोई: बाढ़ से खराब हुई किसानों की फसलों का जल्द मुआवजा दे सरकार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने की मांग
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2025 हरदोई में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि किसान इस समय बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है फसलों का नुकसान हो रहा है। मवेशियों का भी उनका काफी नुकसान हुआ है।और सरकार के मंत्रियों विधायकों का केवल फोटो सेशन चल रहा है बाढ़ क्षेत्र में जाना बढ़िया फोटो खींचना और रील बनाकर डाल देना।उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए।