बड़ौद: बडौद में पल्स पोलियो एवं दस्तक अभियान का दिया गया प्रशिक्षण, BMO डॉ. विवेक पुलैया रहे मौजूद
आगर जिले के डग रोड स्थित सामुदायिक भवन बडौद में आज पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी २३ जून रविवार से २५ जून तक बडौद ब्लॉकके सभी गांवों, शहरी क्षैत्र में जन्म से ५ साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। बडौद विकासखंड में २० हजार से अधिक बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाना है।