करनाल: मेरठ रोड पर गांव नगला के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में 3 व्यक्ति हुए घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
Karnal, Karnal | Feb 8, 2024 मेरठ रोड पर गांव नगला के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से एक पुरुष और दो महिलाएं घायल हो गई। जिनको ट्रैक्टर चालक ने ही अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले का संज्ञान लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई परंतु तीन व्यक्तियों को चोट आई है। और मोटरसाइकिल डैमेज हो गई ।