नई सराय थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बरखेड़ा गोंड गांव में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल बोलेरो चालक राहुल यादव ने भी भोपाल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दुल्हन साक्षी के जीजा वैभव जैन की कल ही मौत हो गई थी। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हैं। जिनका उपचार भोपाल में चल रहा है। कोलारस की साक्षी जैन का विवाह आज गंजबासौदा में होना था।