चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सुबह 3:30 बजे बांधी गांव के पास बड़ा हादसा हुआ। डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर के बाद डीजल टैंक फटने से भीषण आग लग गई। दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। चालक, क्लीनर व स्कॉर्पियो ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। मौके पर जाम लगा, पुलिस-दमकल ने काबू पाया।