दमोह: राय चौराहा के पास खुशबू होटल के सामने मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
दमोह शहर के राय चौराहा स्थित खुशबू होटल के सामने शुक्रवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। पुलिस मृतक के मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।