राहे: मानकीडीह गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन
Rahe, Ranchi | Nov 5, 2025 मानकीडीह गांव में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा। आनंद मार्गी प्रहलाद महतो के आवास पर 6 घंटे का अखंड कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस विशेष आयोजन में भक्तों ने कीर्तन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।