धनौरा: गजरौला के गांव सलमेपुर गोसाई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
साली की शादी से लौटे एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन उसे फंदे से उतार कर जीवित होने की आस में सीएचसी भी लेकर आए मगर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं रिंकु पुत्र विजयपाल की साली की शादी बीते दिन थी। वह शादी से लौटा था और घर पर ही था।