अरवल: हरदिया मोड़ पर टेम्पो और स्कॉर्पियो की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | May 21, 2025 हरदिया मोड़ के पास टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में इस्माइलपुर गांव की मोनिका देवी, उरी निवासी विरंजन कुमार और मखदूमाबाद के अमन कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। अन्य दो व्यक्ति को मामूली चोट आई है।