आरा: पवना थाना क्षेत्र के टोला गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, 2 अन्य घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 20, 2024 भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के टोला गांव के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे भाई समेत तीन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठ सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।