बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के भीकमपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मेहरबान पुत्र गनेश व 50 वर्षीय उदल पुत्र सियाराम एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। कि थाना बिल्सी क्षेत्र के नरैनी चौराहे के पास बाइक सवार सांड से टकरा गए। जिसमें मेहरबान और उदल दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।