बदायूं: उरैलिया गांव के भट्टे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, व्यापारी की मौत, दो लोग घायल
तेज रफ्तार कार बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के उरौलिया भट्टे के पास पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची थाना अलापुर पुलिस ने बमुश्किल कार की खिड़की काटकर तीनों को निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई। अस्पताल में डॉक्टर ने परवेज खान को मृत घोषित कर दिया। घायल आफाक व शाह आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।