दादरी: चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य प्रगति पर है, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साझा किया निर्माण कार्य का वीडियो
रविवार सुबह 10:42 मिनट पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के X हैंडल से बताया गया कि चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य प्रगति पर है। #GNIDA द्वारा लगभग 100 मीटर लंबे रैम्प का निर्माण जारी है। कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी !!