गोरखपुर: प्रेमी के कहने पर प्रेमिका अपने परिवार वालों को देती थी नींद की गोलियां, प्रेमी भागा गुजरात, पुलिस जुटी है तलाश में
गुलरिहा क्षेत्र में 8वीं की छात्रा अपने मां-पिता और दादी को खाने में नींद की दवा मिलाकर सुला देती थी।इसके बाद रात के अंधेरे में अपने प्रेमी से मिलने जाती थी।एक महीने पहले प्रेमी ने ही छात्रा को अलप्राजोलम टैबलेट का पत्ता देना शुरू किया था।खत्म होने पर दूसरा देता था।जिसे वह रैपर से निकालकर गोलियां एक शीशी में रखती थी।यह बातें पुलिस की जांच में सामने आई हैं।