शाहजहांपुर: डीएम की प्रेरक पहल: लक्ष्य पूरा करने वाले 100 बीएलओ परिवार सहित होंगे सम्मानित, 'ग्रैंड आर्क' में लंच
शाहजहांपुर। मतदाता सूची में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ दूर करने के अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएलओ के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को स्मार्टफोन, नकद पुरस्कार और परिवार सहित शहर के प्रतिष्ठित होटल ‘ग्रैंड आर्क’ में लंच का अवसर मिलेगा।