रामपुर: रविवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने गांधी समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि
Rampur, Rampur | Nov 30, 2025 रविवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, ने आज ऐतिहासिक गांधी समाधि पर पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. चौहान ने समाधि के दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह समाधि रामपुर की विरासत और गौरव की पहचान है।