मावली: घासा में यूरिया खाद के लिए उमड़ी किसानों की भारी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण, कई किसान मायूस होकर लौटे
उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति पर गुरुवार शाम 5 बजे तक यूरिया खाद के लिए किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। सहकारी समिति पर यूरिया की खेप पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटना शुरू हो गए। जैसे ही इसकी खबर आसपास के गांवो में फैली तो खाद लेने के लिए भीड़ जमा हो गई। केंद्र के बाहर महिला, पुरुष मौजूद थे।