कानपुर: आईआईटी कानपुर में वुमेन संगठन द्वारा नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया
आईआईटी कानपुर की वुमन एसोसिएशन की ओर से सोमवार को रात्रि 8 बजे नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम मां दुर्गा की दिव्य शक्ति के सम्मान के लिए समर्पित था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईटी कानपुर की वुमन एसोसिएशन की संरक्षक रचना अग्रवाल ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना और पुष्पांजलि के साथ किया।