घनारी: गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल की तीन छात्राएं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं
Ghanari, Una | Oct 10, 2025 राजकीय वरिष्ठ माध्यममिक पाठशाला गोंदपुर बनेहडा की तीन छात्राएं चाहत मिन्हास, सारिका चौधरी और यशिका का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तीनों खिलाडियों और उनके कोच राजीव ठाकुर को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाडी चाहत मिन्हास इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर चुकी है।