राजगढ़: राजगढ में नन्द प्लाजा मार्केट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, अफरा-तफरी मची, दहशत का माहौल, कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया
मिनी सचिवालय राजगढ सडक़ पर स्थित नन्द प्जाला मार्केट की तीसरी मंजिल पर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और घना धुआं आसमान में उठने लगा, जिसके कारण आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। हालांकि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ।