जबलपुर: सिंधी धर्मशाला के सामने पेंटर की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
जबलपुर के हृदय स्थल घंटाघर स्थित सिंधी धर्मशाला के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेंटर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान खाक हो गई और आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। इस अचानक हुई घटना से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जिसके चलते सड़क पर यातायात भी