खरगौन: डीआरपी लाइन में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप का समापन, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयो का सम्मान
मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस द्वारा डीआरपी लाइन में ग्रीष्मकालीन खेल समर कैम्प का आयोजन किया गया था। एक माह के शिविर का समापन हुआ। इसमे डीआईजी अतुल सिंह कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मराज मीना आदि अफसर शामिल हुए। समापन समारोह में शिविर के दौरान विभिन्न एक्टिविटी में भाग लेने वाले बच्चो ने अतिथियों के सामने प्रस्तुति देकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।