खरगोन जिले में 17 जून को मुस्लिम समाज ईद-उल-जुहाका त्योहार मनाएगा। शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट में अपरकलेक्टर रेखा राठौड़ व एसपी धर्मराज मीणा की उपस्थिति मेंशांति समिति की बैठक हुई। इसमें मिले सुझावों के बाद नालीमें कुर्बानी के अवशेष फेंकने को लेकर विवाद की स्थिति सेबचने के लिए शहर में वार्डवार कंटेनर रखे जाएंगे।