करनाल: करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर पेट्रोल पंप के पास ट्राले ने गाड़ी मारी टक्कर, बाल बाल बचे गाड़ी सवार
Karnal, Karnal | Aug 29, 2024 करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर पेट्रोल पंप के पास ट्राले ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमे गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बच गए। राहगीरों ने बताया कि ट्राला गाड़ी को 20 फुट तक घसीटकर ले गया। जब लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।