कटोरिया: राजवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल
Katoria, Banka | Sep 25, 2025 कटोरिया- देवघर रोड स्थित राजवाड़ा के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर कटोरिया बाजार के डांड़ीपर मोहल्ला निवासी महेंद्र तांती जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेंद्र तांती राजवाड़ा से घर लौट रहा था, इस दौरान मुख्य रोड पर आते ही मौके से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया।