मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी भोला सिंह गुर्जर निवासी ज्ञानेंद्रपुरा ने पुलिस को बताया।कि डंपर नंबर एमपी 07 जेडएक्स 8408 के चालक ने 13 नवंबर को लगभग 12 बजे नारायणपुरा के पास भिंड ग्वालियर रोड पर लापरवाही से डंपर चलाकर ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर खंती में जा गिरा।पुलिस ने फरियादी की सूचना पर शुक्रवार को लगभग 5:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।