जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु स्थित उत्क्रमित मध्य सरना विद्यालय में गुरुवार देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। शुक्रवार 1:00 पता चला कि यह घटना रात करीब 1 बजे की है, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। आगजनी में विद्यालय का कक्षा एक का कमरा पूरी तरह जल गया। शुक्रवार को पुलिस जांच में जुटी है।