गोरखपुर: जोन में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं से ADG जोन चिंतित, जिलेवार आंकड़े जारी, रोकथाम के लिए समाज से अपील
गोरखपुर जोन में बढ़ती आत्महत्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने सोमवार को जोन कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर वर्ष 2021 से 2025 तक के पाँच वर्षीय आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या को छोड़कर आत्महत्याओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके पीछे परिवारिक विवाद,आर्थिक तनाव,मानसिक अवसाद जैसे कारण प्रमुख रूप से है।