औरैया: त्योहार को लेकर औरैया के बाजारों में लौटी रौनक, व्यापारियों के चेहरों पर खुशी, जीएसटी पर उठे सवाल
दीपावली व अन्य त्योहारों को लेकर शनिवार को सुबह 11 बजे शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने व्यापारियों के चेहरों पर खुशी ला दी। किराना, मिठाई, कपड़ा, बर्तन और सजावट की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। त्योहारों से पहले बाजार की स्थिति को लेकर व्यापारियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने संतोष व्यक्त किया