ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली छठ घाट छठ पूजा को लेकर सजधज कर तैयार कर लिया गया है. नदी किनारे की सफाई का काम बड़े स्तर पर किया गया।रविवार को रात के लगभग 8 बजे तक सारी तैयारी कर ली गई इसके साथ ही रात में पूजा के लिए अच्छी रोशनी, पीने के साफ पानी की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। उगते सूरज को जल चढ़ाते ही चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हो जाता है.