पेटरवार: बुढ़नगोडा के प्रवासी मजदूर बेंगलुरु में निर्माणाधीन फ्लैट से गिरे, गंभीर घायल, इलाज में लापरवाही का आरोप
पेटरवार थाना क्षेत्र के बुढ़नगोडा ग्राम निवासी 48 वर्षीय युगेश्वर रजवार बेंगलुरु में निर्माणाधीन फ्लैट में 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की मामला शुक्रवार को सामने आया है।समय लगभग दोपहर 1 बजे बताया गया कि युगेश्वर रजवार के सिर में गहरी चोट व गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका है। परिजनों ने ठेकेदार पर समुचित इलाज न कराने का आरोप लगाया है।