गाज़ियाबाद: लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान, बोले - 'एक भी मांस की दुकान खुली मिली तो अफसर पर होगी कार्रवाई'
गाजियाबाद में धार्मिक माह के दौरान मांस की दुकानों को लेकर BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर ने चेतावनी जारी की है। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा- कल से एक भी मांस की दुकान खुली दिखाई दी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराऊंगा।