हरदोई: सुरसा थाना इंचार्ज ने थाने में आए लोगों से अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 14, 2024 सुरसा थाना इंचार्ज ने थाने आये लोगों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने बैठाई जांच है।दरसल 13 दिसम्बर को शिकायतकर्ता ग्राम भीठा निवासी रामदास पूर्व में हुए विवाद में अपनी तरफ से भी अभियोग पंजीकृत कराने कुछ लोगों को लेकर थाना सुरसा पर आये थे। उसी दौरान इंचार्ज ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।